
भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित Dr. Kalam Startup Youth Award 2.0 में लखनऊ के हेल्थटेक स्टार्टअप Stufit ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह पुरस्कार 12 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
पुरस्कार का महत्व और प्रतिभागिता
मीडिया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार के लिए देशभर से 22,300 युवा उद्यमियों ने आवेदन किया था। इन हज़ारों प्रतिभागियों के बीच से कुल 24 पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें Stufit के संस्थापक डॉ. शुजात हैदर जाफ़री को राष्ट्रीय विजेता के रूप में सम्मानित किया गया।

Stufit -हेल्थटेक स्टार्टअप
Stufit के फाउंडर डॉ. शुजात ने बताया कि, स्कूल के छात्रों को एकेडेमिक रिपोर्ट कार्ड दिया जाता हैं लेकिन हेल्थ रिपोर्ट कार्ड की कोई बात नहीं करता, बल्कि उसे इग्नोर कर दिया जाता है | यही से Stufit की शुरुवात हुई | Stufit स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य सेवा में एक नया आयाम लेकर आया है।
Stufit हेल्थ कैंप के जरिये छात्रों की हेल्थ स्क्रीनिंग करता है जिससे अगर कोई समस्या हो तो पहले ही पता लगाया जा सके | हेल्थ स्क्रीनिंग के साथ छात्रों को हेल्थ का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड दिया जाता है जिसमे हेल्थ Insurance भी शामिल होता है | यह निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है-
- मोबाइल हेल्थ टीम: स्कूलों में 30-35 सदस्यीय टीम भेजी जाती है जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिक्स, फिजियोथेरेपिस्ट, साइकोलॉजिस्ट और हेल्थ वालंटियर शामिल होते हैं | Source
- डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड: प्रत्येक बच्चे का 130 पैरामीटर्स पर आधारित व्यापक स्वास्थ्य मूल्यांकन |
- हेल्थ इंश्योरेंस: प्रत्येक छात्र को ₹25,000 से ₹1,00,000 तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस |
- वेलनेस पार्टनरशिप: पूरे वर्ष स्कूल के साथ स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन कार्यक्रम |
महत्वपूर्ण उपलब्धियां:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, Stufit ने पिछले कई वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की है, जिसमे मुख्यतः निम्नलिखित हैं:
- लखनऊ स्मार्ट सिटी के साथ स्कूल हेल्थ प्रोग्राम का पायलट प्रोजेक्ट
- उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य बना जो बच्चों को डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड और हेल्थ इंश्योरेंस दोनों प्रदान करता है
- 1,765 नगर निगम स्कूल के छात्रों को लाभ
व्यापक स्वास्थ्य मूल्यांकन:
डॉ. शुजात ने बताया कि, Stufit लगभग 130 पैरामीटर पर छात्रों की स्क्रीनिंग करता है | इस स्क्रीनिंग में कोई ब्लड सैंपल नहीं लिया जाता है और न ही कोई दवा दी जाती है | प्रमुख हेल्थ स्क्रीनिंग निम्नलिखित हैं:
- फिजियोथेरेपी पैरामीटर्स: धैर्य, स्टैमिना, पोस्चर
- आंखों की जांच: रंग अंधता, दृष्टि संबंधी समस्याएं, चश्मे की आवश्यकता
- दंत और मुख स्वास्थ्य की जांच
- श्रवण और वाणी क्षमता का मूल्यांकन
- मानसिक स्वास्थ्य का आकलन आदि
यूनीक आईडी सिस्टम:
- प्रत्येक बच्चे को विशिष्ट आईडी कार्ड
- माता-पिता, स्कूल और प्रशासनिक अधिकारी डिजिटल रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
- छह महीने में फॉलो-अप रिपोर्ट
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विस्तार
Stufit की सफलता केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय पहचान भी मिली |
वर्तमान पहुंच:
- 9 जिलों में विस्तार (उत्तर प्रदेश)
- 21,000 सक्रिय सदस्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
- Stufit Africa की शुरुआत
भविष्य की योजना – Mission 2047:
- 265 मिलियन भारतीय स्कूली बच्चों तक पहुंच
- 50 जिलों में विस्तार
- 2,200 मेडिकल और पैरामेडिकल प्रोफेशनल्स की नियुक्ति
- AI-संचालित समाधान का विकास
सामाजिक प्रभाव और भविष्य की दृष्टि
Stufit का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत का हर बच्चा स्वस्थ हो और उनकी बीमारियों का समय रहते पता चल जाए, जिससे वे शैक्षणिक और व्यक्तिगत रूप से मजबूत बन सकें।
डॉ. शुजात का मानना है – “आज का स्वस्थ बच्चा ही कल का सशक्त भारत है”। यह पुरस्कार न केवल Stufit की उपलब्धि है, बल्कि भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।