The Edu Express

Dr. Kalam Startup Youth Award 2.0 में Stufit का शानदार प्रदर्शन – जीता प्रथम पुरस्कार

भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित Dr. Kalam Startup Youth Award 2.0 में लखनऊ के हेल्थटेक स्टार्टअप Stufit ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह पुरस्कार 12 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

पुरस्कार का महत्व और प्रतिभागिता

मीडिया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार के लिए देशभर से 22,300 युवा उद्यमियों ने आवेदन किया था। इन हज़ारों प्रतिभागियों के बीच से कुल 24 पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें Stufit के संस्थापक डॉ. शुजात हैदर जाफ़री को राष्ट्रीय विजेता के रूप में सम्मानित किया गया।

Stufit -हेल्थटेक स्टार्टअप

Stufit के फाउंडर डॉ. शुजात ने बताया कि, स्कूल के छात्रों को एकेडेमिक रिपोर्ट कार्ड दिया जाता हैं लेकिन हेल्थ रिपोर्ट कार्ड की कोई बात नहीं करता, बल्कि उसे इग्नोर कर दिया जाता है | यही से Stufit की शुरुवात हुई | Stufit स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य सेवा में एक नया आयाम लेकर आया है।

Stufit हेल्थ कैंप के जरिये छात्रों की हेल्थ स्क्रीनिंग करता है जिससे अगर कोई समस्या हो तो पहले ही पता लगाया जा सके | हेल्थ स्क्रीनिंग के साथ छात्रों को हेल्थ का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड दिया जाता है जिसमे हेल्थ Insurance भी शामिल होता है | यह निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है-

महत्वपूर्ण उपलब्धियां:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Stufit ने पिछले कई वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की है, जिसमे मुख्यतः निम्नलिखित हैं:

व्यापक स्वास्थ्य मूल्यांकन:

डॉ. शुजात ने बताया कि, Stufit लगभग 130 पैरामीटर पर छात्रों की स्क्रीनिंग करता है | इस स्क्रीनिंग में कोई ब्लड सैंपल नहीं लिया जाता है और न ही कोई दवा दी जाती है | प्रमुख हेल्थ स्क्रीनिंग निम्नलिखित हैं:

यूनीक आईडी सिस्टम:

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विस्तार

Stufit की सफलता केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय पहचान भी मिली |

वर्तमान पहुंच:

भविष्य की योजना – Mission 2047:

सामाजिक प्रभाव और भविष्य की दृष्टि

Stufit का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत का हर बच्चा स्वस्थ हो और उनकी बीमारियों का समय रहते पता चल जाए, जिससे वे शैक्षणिक और व्यक्तिगत रूप से मजबूत बन सकें।

डॉ. शुजात का मानना है – “आज का स्वस्थ बच्चा ही कल का सशक्त भारत है”। यह पुरस्कार न केवल Stufit की उपलब्धि है, बल्कि भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

सफल स्टार्टअप की शुरुआत कैसे करें? | जानिए आइडिया से लेकर प्रोडक्ट टेस्टिंग तक का पूरा सफर

Exit mobile version