
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), उत्तर प्रदेश ने 23 जून को B.Tech काउंसलिंग 2025 का समय सारणी जारी कर दिया है | B.Tech में एडमिशन के लिए चॉइस फिलिंग 10 जुलाई से शुरू हो रही है | आपको बता दें कि ए के टी यू संबद्धता देने वाला उत्तर प्रदेश सरकार का एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्धता प्रदान करता है और छात्रों को काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन देता है |
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों में बी.टेक में प्रवेश की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने B.Tech काउंसलिंग 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस वर्ष प्रवेश के इच्छुक छात्रों को काउंसलिंग के चार चरणों में शामिल होना होगा। ऑफिसियल schedule यहाँ से क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं |
प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025
AKTU द्वारा B.Tech कोर्स में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी चल रही है और इच्छुक छात्र 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।
पहला चरण: चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट
- चॉइस फाइलिंग: 10 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक
- सीट अलॉटमेंट का परिणाम: 14 जुलाई 2025
- सीट कन्फर्मेशन और फ्रीज़/फ्लोट: 14 से 17 जुलाई 2025
- इस चरण में जिन छात्रों को सीट मिलती है, वे 17 जुलाई तक फीस जमा कर सीट को कन्फर्म कर सकते हैं।
दूसरा चरण: नया अवसर
- चॉइस फाइलिंग और लॉकिंग: 18 और 19 जुलाई 2025
- सीट अलॉटमेंट: 21 जुलाई 2025
- सीट कन्फर्मेशन, फ्रीज़/फ्लोट, और सीट विड्रॉ: 21 से 23 जुलाई 2025
- जिन छात्रों को पहले चरण में संतोषजनक सीट नहीं मिली, वे इस चरण में पुनः विकल्प चुन सकते हैं।

AKTU Lucknow Campus View
तीसरा चरण: अंतिम विकल्पों की ओर
- चॉइस लॉकिंग: 24 से 26 जुलाई 2025
- सीट अलॉटमेंट: 28 जुलाई 2025
- फीस जमा और सीट विड्रॉ: 28 और 29 जुलाई 2025
- छात्रों को इस चरण में जल्द निर्णय लेना होगा, क्योंकि अगला चरण अंतिम होगा।
चौथा चरण: अंतिम अवसर
- सीट अलॉटमेंट: 30 जुलाई 2025
- फीस जमा: 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025
- सीट विड्रॉ की अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2025
- इसके बाद छात्रों को अपने अलॉटेड कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
फिजिकल रिपोर्टिंग और दस्तावेज़ सत्यापन
सभी चयनित छात्रों को निर्धारित कॉलेज में जाकर दस्तावेज़ों की जाँच करानी होगी और फिजिकली उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा।
पाठ्यक्रम शुरू होने की तिथि
AKTU प्रशासन के अनुसार 1 अगस्त 2025 से B.Tech सत्र की कक्षाएं शुरू करने की योजना है।
महत्वपूर्ण सलाह:
- सभी छात्र समय पर चॉइस फाइलिंग और फीस जमा करें।
- चॉइस फाइलिंग करते समय कॉलेज और ब्रांच का चयन सोच-समझ कर करें।
- दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी और मूल प्रति साथ लेकर जाएं।
- सीट विड्रॉ करने की स्थिति में निर्धारित तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करें।
AKTU B.Tech Admission 2025 से जुड़ी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट विज़िट करते रहें, यहाँ पर सभी जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट से चेक करने के बाद ही पोस्ट की जाती है |
AKTU UPTAC काउंसलिंग 2025: किन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन? पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें
https://theeduexpress.com/aktu-uptac-counselling-2025-college-list-process/