उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। Right to Education (RTE) Act के तहत प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सरकार ने इसके लिए phase-wise schedule जारी किया है। इस योजना के तहत पात्र बच्चे प्राइवेट स्कूल में बिना किसी फीस के दाखिला ले सकते हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, RTE admission प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और lottery system के माध्यम से तीन चरणों में कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को दाखिला का मौका मिल सके।
UP RTE Admission 2026 Phase-Wise Dates (Official Schedule)
Phase 1
- आवेदन शुरू: 2 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
- Lottery result: 18 फरवरी 2026
- Admission पूरा करने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
Phase 2
- आवेदन शुरू: 21 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 7 मार्च 2026
- Lottery result: 9 मार्च 2026
- Admission पूरा करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026
Phase 3 (Final Phase)
- आवेदन शुरू: 12 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026
- Lottery result: 27 मार्च 2026
- Admission पूरा करने की अंतिम तिथि: 29 मार्च 2026
दाखिला प्रक्रिया 2 फरवरी से 25 मार्च तक जारी रहेगी, जिससे जिन माता-पिता ने पहले नामांकन नहीं किया, उन्हें भी मौका मिलेगा।
RTE क्या है? (Right to Education Act क्या होता है)
Right to Education (RTE) Act, 2009 एक कानून है, जिसके तहत:
- प्राइवेट स्कूल को अपनी प्रवेश स्तर की कक्षा में
- 25% सीटें गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए रिज़र्व करनी होती हैं।
- इन बच्चों की फीस सरकार द्वारा दी जाती है
- माता-पिता को कोई फीस नहीं देनी होती
- बच्चे प्राइवेट स्कूल में फ्री में पढ़ सकते हैं
इसका उद्देश्य गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा का मौका देना है।
UP में RTE से admission कैसे ले?
Step 1: Online Registration
सबसे पहले इस लिंक के द्वारा official website पर जाना होगा:
यहाँ ये विवरण भरनी होती हैं:
- बच्चे का नाम
- जन्म तिथि
- माता-पिता का नाम
- पता
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
Step 2: Documents Verification
- ब्लॉक और जिले स्तर पर दस्तावेजों की जांच होती है |
- गलत नामांकन रिजेक्ट हो सकता है |
Step 3: Lottery System
- चयन योग्यता से नहीं बल्कि लॉटरी प्रणाली से होता है |
- कंप्यूटर द्वारा यादृच्छिक चयन होता है |
- चयनित छात्रों की सूचि वेबसाइट पर जारी होती है |
Step 4: School Allotment
- चयनित बच्चे को आस पास का प्राइवेट स्कूल आवंटित किया जाता है |
- माता-पिता को स्कूल जाकर दाखिला कन्फर्म करना होता है |
Step 5: Final Admission
स्कूल में ये दस्तावेज जमा करने होते हैं:
- जन्म प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण
- आधार कार्ड
दाखिला कन्फर्म होने के बाद बच्चा फ्री पढ़ सकता है।
किन बच्चों को मिलता है RTE का लाभ ?
इन वर्गों के बच्चे पात्र होते हैं:
- गरीब परिवार
- BPL परिवार
- अनाथ बच्चे
- दिव्यांग बच्चे