Centre for Advanced Studies (CAS), AKTU Lucknow का एक घटक संस्थान है जो AKTU लखनऊ के मेन कैंपस जानकीपुरुम में स्थित है | यह संस्थान 2017 में शुरू की गयी थी, जिसमे पहले M. Tech और Ph.D जैसे रिसर्च कोर्स संचालित हो रहा था | अब यह छात्रों को B. Tech कोर्स भी उपलब्ध कराएगा।
2025 से B. Tech कोर्स भी शुरू
शैक्षणिक सत्र 2025-2026 से CAS में चार नए B. Tech प्रोग्राम शुरू किये गए हैं जो पूरी तरह इंडस्ट्री डिमांड के अनुसार आधारित है | चार नए B. Tech प्रोग्राम निम्नलिखित हैं:
| ब्रांच | सीट्स | विशेषता |
|---|---|---|
| 1️⃣ CSE (Computer Science & Engineering) | 60 | कोर कंप्यूटर साइंस विषयों पर आधारित |
| 2️⃣ CSE (AI & ML) | 60 | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की गहन पढ़ाई |
| 3️⃣ VLSI Design and Technology | 60 | सेमीकंडक्टर और चिप डिज़ाइन इंडस्ट्री के लिए उपयुक्त |
| 4️⃣ Mechatronics and Mechanical Engineering | 60 | इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स जो रोबोटिक्स, मैकेनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स को जोड़ता है |
क्यों खास है Centre for Advanced Studies (CAS) ?
AKTU भारत के सबसे बड़े तकनीकी विश्वविद्यालयों में से एक है, जो उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देता है। CAS, AKTU लखनऊ का स्वायत्त और घटक संस्थान है जो डायरेक्ट विश्वविद्यालय प्रशासन के अंतर्गत आता है |
इस संस्थान में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के लैब हैं, AICTE आईडिया लैब, AI लैब, मेकाट्रोनिक्स लैब आदि जो इस संस्थान को खास बनाता है |
इसका उद्देश्य केवल शिक्षण ही नहीं, बल्कि “Learning through Innovation” है।

क्या है B. Tech में एडमिशन प्रक्रिया ?
Centre for Advanced Studies, AKTU Lucknow में B.Tech कोर्स में एडमिशन के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया अपनानी होगी:
✅ योग्यता (Eligibility):
- 10+2 (Physics + Mathematics अनिवार्य) + कोई एक विषय (Computer Science/ Chemistry/ Biotech/ Biology)
- न्यूनतम 45% (GEN/OBC), 40% (SC/ST) अंकों के साथ।
✅ प्रवेश माध्यम:
- JEE Main या CUET UG स्कोर के आधार पर।
- उम्मीदवार को UPTAC (उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा:
👉 uptac.admissions.nic.in
✅ काउंसलिंग चरण:
- रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान
- डॉक्यूमेंट अपलोड
- चॉइस फिलिंग (Centre for Advanced Studies को चुनें), जिसका कॉलेज कोड 858 है |
- सीट अलॉटमेंट
- सीट फ्रीज / फ्लोट
- रिपोर्टिंग और फीस जमा
✅ फीस संरचना:
- लगभग ₹75,000 प्रति वर्ष (अनुमानित), सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
📌 जरूरी डॉक्यूमेंट:
Domicile और Caste Certificate (यदि लागू हो)
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
CUET/JEE स्कोर कार्ड
संपर्क और लोकेशन
पता: Centre for Advanced Studies, AKTU New campus, Sector- 11 Jankipurum Vistar, Lucknow – 226031
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट: https://aktu.ac.in पर क्लिक करें |
छात्रों के लिए बड़ी राहत: IET Lucknow में दाखिला के लिए अब 6 जुलाई तक करें पंजीकरण !
https://theeduexpress.com/iet-lucknow-admission-last-date-registration/
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/uk-UA/register?ref=XZNNWTW7
Thanks for shening. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/en-NG/register-person?ref=YY80CKRN
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/ru-UA/register?ref=JVDCDCK4