NEET UG 2026 का रजिस्ट्रेशन लाखों छात्र करते हैं। लेकिन हर साल हजारों एप्लीकेशन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जाते हैं या correction window में stress पैदा होता है।
अगर आप भी पहली बार NEET form भरने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है और ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारी शिक्षा और करियर केटेगरी को एक्स्प्लोर कर सकते हैं |
1️⃣ Aadhaar Details Mismatch
यह सबसे common mistake है:
- नाम में spelling difference
- Date of Birth mismatch
- Father’s name mismatch
समाधान:
Form भरने से पहले Aadhaar और Class 10 certificate compare करें। जो official document में है वही भरें।
2️⃣ Photo गलत Format में Upload करना
गलतियाँ:
- Old photo upload करना
- Selfie type photo
- Wrong background
- File size गलत
ध्यान रखें:
✔ Recent passport size photo
✔ White background
✔ Name & date (यदि निर्देश हो)
✔ Correct file size
3️⃣ Signature और Thumb Impression गलत Upload करना
- Signature capital letters में कर देना
- Thumb impression उल्टा scan कर देना
- Crop गलत होना
Rule:
Clear scan करें, mobile से blur फोटो upload न करें।
4️⃣ Email और Mobile Number गलत डालना
यह गलती अक्सर होती है, किसी दूसरे सदस्य का विवरण न दे | NEET registration के बाद:
- OTP
- Correction window update
- Admit card info
सब registered email/mobile पर आता है।
किसी cyber cafe का मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी प्रयोग न करें।
5️⃣ Exam City Preference गलत चुनना
कुछ छात्र सिर्फ एक ही city डालते हैं।
गलती क्यों?
- Seats limited होती हैं
- Nearby centre full हो सकता है
4 preferences carefully चुनें।
6️⃣ Category गलत चुनना
- OBC-NCL vs OBC confusion
- EWS certificate expiry
- SC/ST certificate format issue
Category वही चुनें जिसके valid certificate आपके पास हो।
7️⃣ Qualification Code गलत भरना
यह section सबसे confusing होता है।
12वीं पास छात्र अक्सर गलत code select कर लेते हैं।
Information Bulletin देखकर ही code select करें।
8️⃣ Documents Ready न रखना
Form भरते समय:
- Photo missing
- Thumb impression ready नहीं
- Marksheet scan नहीं
पहले सभी documents scan करके folder में रखें।
9️⃣ Last Date तक इंतजार करना
यह बहुत कॉमन है और सोचते हैं कि अभी तो बहुत समय है और देखते-देखते Last day आ जाता है, जिससे कई समस्याओं का सामना करना पढता है:
- Server slow
- Payment fail
- OTP delay
5–7 दिन पहले form submit करें।
🔟 Fee Payment Confirm न करना
Payment fail हो जाए और student समझे form submit हो गया।
Payment status check करें
✔ Confirmation page download करें |
1️⃣1️⃣ Multiple Applications भरना
कई छात्र डर के कारण दो बार form भर देते हैं।
यह risk है।
Duplicate applications reject हो सकती हैं।
1️⃣2️⃣ Permanent Address गलत भरना
हमेशा फॉर्म भरते समय अपना स्थाई पता सही अंकित करना चाहिए | Counselling और documents verification में address mismatch समस्या का कारण बन सकता है।
1️⃣3️⃣ Medium of Question Paper गलत चुनना
Hindi/English confusion में medium गलत चुन कर लेते हैं। परीक्षा का माध्यम अपने अनुसार सही चयन करें।
1️⃣4️⃣ Parents’ Income Details गलत भरना
Scholarship और counselling में income certificate match होना जरूरी है।
1️⃣5️⃣ Final Review Skip करना
फॉर्म जमा करने से पहले पूरा फॉर्म दो बार अवश्य चेक करें।
Correction Window कब काम आएगी?
अगर गलती हो गई है, तो घबराने की जरुरत नहीं है:
✔ Correction window खुलेगी
✔ Limited fields ही edit कर सकते हैं
इसलिए initial submission ही perfect रखें।
Final Checklist Before Submit
✔ Name spelling correct
✔ DOB match
✔ Photo & signature clear
✔ Category correct
✔ Qualification code correct
✔ Fee paid
✔ Confirmation page saved
Expert Advice (12वीं Students के लिए)
NEET form भरना exam की तरह ही important है।
Form में गलती = साल बर्बाद होने का risk।
- जल्दी न करें
- Cyber cafe पर blindly depend न करें
- Official bulletin जरूर पढ़ें
- Parents को साथ बैठाकर form भरें
NEET UG 2026 के सही रजिस्ट्रेशन के लिए: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
NEET 2026 की तैयारी कैसे करें? छात्रों के लिए Complete Study Plan
The Edu Express पर शिक्षा और करियर से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय अपडेट्स मिलती रहती हैं।