भारतीय राजनीति और क्रिकेट जगत से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। लोकसभा सांसद प्रिया सरोज और मशहूर क्रिकेटर रिंकू की रिंग सेरेमनी की तारीख तय हो चुकी है। यह रोमांचक आयोजन 8 जून को लखनऊ के एक आलीशान होटल में होने जा रहा है।
प्रिया सरोज के पिता, जो कि वर्तमान में विधायक भी हैं, ने इस खास मौके की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सगाई समारोह बेहद खास होगा। परिवार के करीबी लोग, राजनीति और क्रिकेट जगत की हस्तियां और कुछ चुनिंदा मेहमान इसमें शामिल होंगे। सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी |
इस आयोजन को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि रिंग सेरेमनी के बाद इस प्यारी जोड़ी की शादी अगले 6 महीनों में वाराणसी के ताज होटल में होगी। इस खास मौके पर परिवार ने परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम दिखाने की योजना बनाई है।
कौन हैं प्रिया सरोज ?
वर्तमान में प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से एक युवा सांसद हैं | वह 2024 के आम चुनावों में मात्र 25 वर्ष की आयु में निर्वाचित होकर भारत की सबसे कम उम्र की महिला सांसदों में से एक हैं |


प्रिया सरोज का जन्म 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय तालकटोरा और एयर फोर्स स्कूल, धौला कुआं में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त की और नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।
एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद, प्रिया ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकालत की। हालांकि, राजनीति में उनकी गहरी रुचि थी, जो उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली थी। उनके पिता, तूफानी सरोज, तीन बार सांसद और वर्तमान में केराकत जौनपुर से विधायक हैं।


कौन है रिंकू सिंह ? कब चर्चा में आये !
रिंकू सिंह जाने माने क्रिकेटर हैं जो तब चर्चा में आये जब 9 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच लगातार छक्के लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया, और हारे हुए मैच को जीता दिया |

रिंकू सिंह का जन्म 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता, खंचंद्र सिंह, एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे, जबकि उनकी मां, वीना देवी, गृहिणी हैं। रिंकू पांच भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर हैं।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद, रिंकू ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को बनाए रखा। उन्होंने अपनी पढ़ाई कक्षा 9 तक की और फिर क्रिकेट को अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।
प्रिया और रिंकू: एक परफेक्ट जोड़ी
प्रिया एक युवा सांसद के तौर पर अपनी अलग पहचान रखती हैं। सामाजिक सरोकारों और विकास के लिए उनके काम की खूब सराहना होती है। वहीं, रिंकू क्रिकेट के मैदान में अपनी बल्लेबाज़ी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। इन दोनों का रिश्ता न सिर्फ निजी बल्कि सामाजिक स्तर पर भी लोगों को प्रेरणा देगा।
प्रिया की सहेली के पिता के जरिये हुई जान पहचान
प्रिया और रिंकू सिंह की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है | लगभग 2 साल पहले जब रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में लगातार 5 छक्के लगाकर KKR को हारा हुआ मैच जीता दिया था, इसके बाद रिंकू की सीनियर क्रिकेटर से नजदीकियां बढ़ गयी |
इसी बीच, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई | इस शादी में क्रिकेटर ने रिंकू और अपने पत्नी के दोस्त प्रिया को बुलाया जहाँ रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात हुई और दोनों की आँखे वही दो चार हुई |
प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं, उनके जरिये ही प्रिया और रिंकू एक दुसरे के जान पहचान में आये | दोनों का मानना था कि शादी घर वालों के रजामंदी से ही करेंगे | दोनों ने अपने परिजनों से बात की और अब दोनों शादी के पवित्र बंधन में बधने जा रहे हैं |
लखनऊ से वाराणसी: यादगार सफर
इस खास मौके के बाद दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे। 6 महीने बाद वाराणसी के ताज होटल में होने वाली शादी बेहद खास होगी। काशी नगरी की ऐतिहासिक धरोहरों और गंगा के घाटों की पवित्रता इस शादी को और भी यादगार बना देगी।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.info/kz/register-person?ref=K8NFKJBQ
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.info/kz/register?ref=K8NFKJBQ