Site icon The Edu Express

AKTU UPTAC काउंसलिंग 2025: किन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन? पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

UPTAC 2025 (1)

अगर आप B.Tech, MBA, MCA, B.Pharm जैसे प्रोफेशनल कोर्स में उत्तर प्रदेश के किसी अच्छे कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो AKTU (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University), Lucknow द्वारा आयोजित UPTAC काउंसलिंग आपके लिए सबसे बड़ा मौका है।

AKTU क्या है?

AKTU उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय है जो राज्य भर के कई सरकारी, एडेड और निजी कॉलेजों को अपने अंतर्गत तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है।

UPTAC क्या है?

UPTAC (Uttar Pradesh Technical Admission Counselling) एक केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया है जिसे AKTU और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इसके माध्यम से छात्र JEE Main, CUET, NATA, GPAT आदि परीक्षाओं के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन पा सकते हैं।

किन कोर्सेस के लिए होती है UPTAC काउंसलिंग?

UPTAC काउंसलिंग निम्नलिखित कोर्सेस के लिए आयोजित की जाती है:

कौन-कौन से विश्वविद्यालय और कॉलेज होते हैं शामिल?

UPTAC काउंसलिंग के अंतर्गत सरकारी, सहायता प्राप्त (Govt. Aided), निजी (Private) संस्थान, और कुछ अन्य विश्वविद्यालय आते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करके आप UPTAC में शामिल सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की सूची देख सकते हैं:

👉 UPTAC Participating Institutes 2025

कुछ प्रमुख संस्थान जो इस काउंसलिंग में भाग लेते हैं:

उक्त संस्थानों B.Tech, MBA, MCA आदि में दाखिला लेने के लिए UPTAC में नामांकन करके काउंसलिंग में प्रतिभाग कर दाखिला पा सकते हैं | नामांकन 27 मई से शुरू हो गयी है | इस लिंक के माध्यम से नामांकन किया जा सकता है |

UPTAC काउंसलिंग का प्रोसेस क्या है?

पंजीकरण (Registration): ऑनलाइन पोर्टल पर अकाउंट बनाकर।

च्वाइस फिलिंग (Choice Filling): कॉलेज व ब्रांच चुनना।

सीट अलॉटमेंट: रैंक और विकल्प के अनुसार।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा।

रिपोर्टिंग कॉलेज में जाकर प्रवेश की प्रक्रिया।

महत्वपूर्ण तारीखें:

हर साल काउंसलिंग की प्रक्रिया जून-जुलाई से शुरू होकर अगस्त-सितंबर तक चलती है। सभी ताजा अपडेट के लिए UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित चेक करते रहें।

छात्रों के लिए सुझाव:

सही कॉलेज चुनने से पहले पिछले वर्षों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक ज़रूर देखें।

सरकारी कॉलेजों को प्राथमिकता दें अगर आपकी रैंक अच्छी है।

च्वाइस फिलिंग करते समय अधिक से अधिक विकल्प भरें।

डॉक्यूमेंट तैयार रखें – मार्कशीट, आधार कार्ड, रैंक कार्ड आदि।

IET लखनऊ: ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक 2024, Gen., OBC, SC & EWS

Exit mobile version